जयपुर में लगातार बिगड़ रहे हालात:कचरा, टूटी सड़कें, सीवर लाइन लीकेज, बंद पोल लाइटों से जनता परेशान

जयपुर शहर में सिविक इश्यू को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। शहर के अलग-अलग वार्डों से कचरा, टूटी सड़कें, सीवर लीकेज और बंद पोल लाइटों से जुड़ी गंभीर समस्याएं दर्ज की जा रही हैं। बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति के कारण आमजन को रोजमर्रा की जिंदगी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह लगे कचरे के ढेर न सिर्फ बदबू फैला रहे हैं, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ा रहे हैं। कई इलाकों में सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं और हादसों की आशंका बनी रहती है। वहीं, सीवर लाइनों से गंदा पानी सड़कों पर बहने से आवागमन बाधित हो रहा है और आसपास रहने वाले लोगों को तेज दुर्गंध झेलनी पड़ रही है। बारिश के दौरान हालात और बिगड़ जाते हैं। रात के समय समस्याएं और गंभीर हो जाती हैं। कई क्षेत्रों में पोल लाइटें बंद पड़ी हैं, जिससे पूरे इलाके में अंधेरा छाया रहता है। इससे दुर्घटनाओं के साथ-साथ असुरक्षा का माहौल भी बन रहा है, खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए। ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक करें वार्ड नंबर 34 राणा प्रताप नगर से संतोष ने बताया कि इलाके की सड़क के बीच बड़ा सीवर गड्ढा बन गया है। समय के साथ यह गड्ढा और गहरा होता जा रहा है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं की गई है। खासकर रात के समय यहां हादसे का खतरा बना रहता है। वार्ड नंबर 114 खो नागोरिया मॉडर्न सिटी से शाहआलम ने शिकायत दर्ज कराई है कि इलाके में पोल तो लगा दिए गए हैं, लेकिन उन पर अब तक स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है। रात में पूरे क्षेत्र में अंधेरा रहता है, जिससे असामाजिक गतिविधियों का डर बना रहता है। वार्ड नंबर 39 श्रीकृष्ण विहार से नरेश ने बताया कि इलाके में पिछले चार दिनों से सीवर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। वार्ड नंबर 100 बानी पार्क से नमन ने शिकायत की है कि उनकी गली में कई दिनों से कचरा जमा पड़ा है। सफाईकर्मी इलाके में नहीं आ रहे, जिससे बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जनता ने कहा कि नगर निगम और प्रशासन से मांग की है कि कचरा उठान, सड़क मरम्मत, सीवर लीकेज और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं पर जल्द प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि जयपुरवासियों को राहत मिल सके। आप भी कर सकते हैं पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो गया है। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर के वार्डों में गंदगी का अंबार:सड़कों पर पानी भरा और गड्ढों से बढ़ी परेशानी, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 2.जयपुर में जन समस्याओं की खुली पोल:कचरे से मोहल्ले बेहाल; शिकायतों के बाद भी नगर निगम बेपरवाह 3.जयपुर में आम जनता की बढ़ी परेशानी:वार्डों में गंदगी, जलभराव और टूटी सड़कों से हाल बेहाल, शिकायतों के बाद भी नगर निगम की लापरवाही 4.जयपुर में खुले ट्रांसफॉर्मर और अवैध वसूली से लोग परेशान:जिम्मेदार विभागों की अनदेखी से हालात खराब, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 5.जयपुर में कचरा, पानी और बेसहारा पशु बने परेशानी:शिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा समाधान, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्या 6.जयपुर में जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही:कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट और सड़कों पर बहता सीवर पानी बना परेशानी 7.टूटी सड़कें, बहता पानी और अंधेरे में पार्क:जयपुर के वार्डों में बदहाल हालात से लोग परेशान, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 8.जयपुर में जानलेवा हो सकता है टूटे फेरोकवर:ट्रांसफॉर्मर के पास कचरा, कभी भी लग सकती है आग, 8 महीने से टूटी सड़क, प्रशासन मौन 9.जयपुर में तीन साल से नहीं भरे गड्ढे:वार्डों में खुले बिजली पैनल, बच्चों की जान खतरे में, शिकायत के बाद समस्या जस की तस 10.जयपुर में गंदगी और सीवरेज का संकट:जवाहर नगर से प्रताप नगर तक बिगड़े हालात, लोगों का निकलना हुआ मुश्किल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *