सवाई माधोपुर के रामेश्वर घाट तीर्थस्थल पर हुआ दीपदान:6 हजार दीपकों से बूंदी के कलाकरों ने की मां त्रिवेणी की महाआरती

सवाई माधोपुर शहर के 263वें स्थापना दिवस के अवसर पर खंडार उपखंड क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल त्रिवेणी संगम रामेश्वर धाम पर शनिवार शाम दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 6 हजार दीपकों से मां त्रिवेणी की महाआरती की गई। दीपों की रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। रामेश्वर धाम स्थित परशुराम घाट को आकर्षक दीप रंगोली और पुष्पों से सजाया गया। महाआरती के दौरान फूलों और इत्र की वर्षा की गई, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। बूंदी से आए कलाकारों ने की महाआरती रामेश्वर धाम मंदिर के आचार्य के नेतृत्व में 11 पुजारियों और बूंदी से आए 5 कलाकारों ने विधि-विधान से त्रिवेणी संगम की महाआरती की। कलाकारों की पारंपरिक प्रस्तुति और मंत्रोच्चार से घाट पर मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। दीपदान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। सवाई माधोपुर स्थापना दिवस पर त्रिवेणी संगम पर इस तरह का भव्य आयोजन पहली बार किया गया, जिसे लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। भगवान चतुर्भुजनाथ और रामेश्वरनाथ की विशेष पूजा इस अवसर पर त्रिवेणी संगम स्थित भगवान श्री चतुर्भुजनाथ और रामेश्वरनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चतुर्भुजनाथ की पूजा से हुई। इसके बाद त्रिवेणी संगम के जल का पूजन किया गया और फिर सामूहिक महाआरती संपन्न हुई। ये रहे मुख्य अतिथि और अधिकारी खंडार विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद मित्तल ने बताया कि खंडार क्षेत्र में इस तरह का कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया है। यह आयोजन सवाई माधोपुर के 263वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल और प्रधान नरेंद्र चौधरी रहे। विशिष्ट अतिथियों में उप जिला कलेक्टर वर्षा मीणा, तहसीलदार जयप्रकाश, नायब तहसीलदार पुष्कर सिंह, विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद मित्तल, थानाधिकारी लक्ष्मण सिंहसहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। दीपों की रोशनी में डूबा त्रिवेणी संगम दीपदान कार्यक्रम के दौरान घाट पर जलते हजारों दीपकों की कतारें देखते ही बन रही थीं। श्रद्धालुओं ने मां त्रिवेणी के जयकारे लगाए और स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने की कामना की। आयोजन के सफल संचालन पर प्रशासन और आयोजन समिति की जमकर सराहना की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *