कोटा में शिक्षक भर्ती परीक्षा लेवल-2 का पेपर:60 केंद्रों पर साइंस-मैथ की एग्जाम, मेटल डिटेक्टर और बायोमेट्रिक जांच के बाद दी एंट्री

राजस्थान में आज दूसरे दिन शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। आज लेवल-2 की परीक्षा दो पारियों में करवाई जा रही है। पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 और दूसरी पारी 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगी। उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-द्वितीय) साइंस मैथ के लिए कोटा में 60 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 34 सरकारी और 26 प्राइवेट स्कूल शामिल हैं। कुल 17616 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की सेंटर्स पर अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे तक ही एंट्री दी गई। कोटा के नयापुरा क्षेत्र के वोकेशनल सरकारी स्कूल परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी पहुंचे, जिनकी पुलिस जवानों ने मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की। परीक्षा केंद्र के बाहर जैकेट, मेटल बटन वाले स्वेटर और जैकेट उतरवाए गए, साथ ही अभ्यर्थियों के जूते भी खुलवाकर पूरी तरह से चेक किया गया। परीक्षा की सुरक्षा के लिए हर केंद्र पर 4-4 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा अधिकृत फर्म ने सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। फर्म ही हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) से फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक व्यवस्था संभाल रही है। निगरानी के लिए 10 सतर्कता दल गठित किए गए हैं, जिनमें प्रत्येक दल में एक आरएएस अधिकारी, एक आरपीएस अधिकारी और एक शिक्षा विभाग का अधिकारी शामिल हैं। इस तरह रहेगा शेड्यूल दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-द्वितीय) सोशल स्टडी की परीक्षा के लिए 56 केंद्र हैं, जिनमें 34 सरकारी और 22 प्राइवेट स्कूल शामिल है। 16462 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं 19 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-द्वितीय) अंग्रेजी विषय की परीक्षा के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं, जो सभी सरकारी स्कूलों में हैं। इसमें 4,649 अभ्यर्थी बैठेंगे। 19 जनवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-द्वितीय) हिंदी विषय की परीक्षा के लिए 58 केंद्र हैं, जिनमें 34 सरकारी और 24 प्राइवेट स्कूल शामिल हैं। इसमें 16,859 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 20 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-प्रथम) संस्कृत विषय की परीक्षा के लिए 6 केंद्र बनाए गए हैं, जो सभी सरकारी स्कूलों में हैं। इसमें 1,536 अभ्यर्थी बैठेंगे। 20 जनवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-द्वितीय) संस्कृत विषय की परीक्षा के लिए 15 केंद्र हैं, जो सभी सरकारी स्कूलों में हैं। इसमें 3,744 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। बोर्ड के अनुसार, कुल 7,759 रिक्तियों के लिए 9.54 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड के अनुसार कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार 7759 वैकेंसी के लिए 9.54 लाख से ज्यादा कैंडिडेट परीक्षा देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *