ससुराल में फंदे से लटका मिला युवक का शव:2 दिन से था लापता, सुसाइड नोट में साडू भाई पर मारपीट के आरोप

छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम मलपुरा निवासी एक युवक का शव शनिवार को उसके ससुराल ग्राम खरका के खेत में पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रमेश अहिरवार के रूप में हुई है, जो दिल्ली में मजदूरी करता था और मकर संक्रांति के मौके पर घर आया था। 15 जनवरी से था लापता परिजनों ने बताया कि रमेश 15 जनवरी को अचानक घर से निकल गया था और इसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने ओरछा रोड थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह सूचना मिली कि रमेश का शव उसके ससुराल के खेत में पेड़ से लटका हुआ है। मृतक के भाई जगन्नाथ अहिरवार ने आरोप लगाया कि रमेश ससुराल गया था, जहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उनका कहना है कि विवाद के दौरान रमेश के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी मौत संदिग्ध हालात में हुई। सुसाइड नोट मिलने का दावा परिजनों का कहना है कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में रमेश ने आत्महत्या करने की बात लिखी है और विकास और रज्जू नाम के दो लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इसके अलावा परिजनों ने मृतक के साडू अमरचंद पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना मिलने पर ओरछा रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव खेत में पेड़ से लटका मिला है। सुसाइड नोट, परिजनों के आरोप और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *