बुरहानपुर के 35 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती:सब्जी मंडी, सुभाष चौक, मिलन चौराहा समेत कई इलाकों में 5 घंटे रहेगी सप्लाई ठप

बुरहानपुर में रविवार को आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शहर के कई क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। यह कटौती 33/11 केवी शनवारा उपकेंद्र पर रखरखाव कार्य के कारण की जा रही है। इन इलाकों में सप्लाई ठप
इस दौरान 11 केवी फीडरों से जुड़े इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में शनवारा गेट, उर्दू स्कूल, लोहार मंडी, खान भाई आइस फैक्ट्री, साड़ी बाजार, सब्जी मंडी, सुभाष चौक, मिलन चौराहा, दीदार टॉवर, फव्वारा चौक, सिटी कोतवाली, अंडा बाजार, सलूजा टिम्बर मार्ट, आर.को कॉम्प्लेक्स, ठाकुर साहब का पेट्रोल पंप, कृषि उपज मंडी, मला हरीरपुरा, सिलमपुरा, जड़ियावाड़ी, राजपुरा, मेन पोस्ट ऑफिस, पुराना तहसील कार्यालय, पुराना नेहरू अस्पताल, जय स्तंभ, गुजराती मार्केट से पांडुमल चौराहा, ज्ञानवर्धनी, टेम्पो स्टैंड, प्रकाश टॉकीज, शिकारपुरा पानी की टंकी, प्रतापपुरा, पंचमुखी हनुमान, बस स्टैंड, एलआईसी ऑफिस, मीरा हॉस्टल और संजय नगर पार्ट-ए शामिल हैं। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि कार्य की प्रगति के अनुसार बिजली कटौती का समय कम या अधिक भी हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *