अशोकनगर के बोहरे कॉलोनी, आजाद मोहल्ला में बिजली कटौती:पुराना बस स्टैंड, नगर पालिका समेत कई इलाकों में 7 घंटे सप्लाई ठप रहेगी

बिजली कंपनी के सहायक प्रबंधक ने जानकारी दी है कि रविवार, 18 जनवरी को अशोकनगर शहर में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। यह कटौती 33/11 केवी अशोकनगर उपकेंद्र के अंतर्गत RDSS योजना (केंद्र शासन) के तहत किए जा रहे केबल क्षमता वृद्धि और केबल बदलने के कार्य के कारण की जा रही है। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान विदिशा रोड फीडर से जुड़े कई क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। इन क्षेत्रों में कटौती
प्रभावित क्षेत्रनगर पालिका क्षेत्र, पूजा डेयरी, बोहरे कॉलोनी, आजाद मोहल्ला, नगर पालिका के पीछे का इलाका, संजय स्टेडियम और पुराना बस स्टैंड क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि कार्य की स्थिति के अनुसार बिजली बंद या चालू होने के समय में बदलाव भी किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *