अखिलेश यादव के खिलाफ वकील विष्णु शंकर जैन ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें सपा प्रमुख से प्रतीकात्मक रूप से ₹1 के हर्जाने की मांग की है। उनका आरोप है कि 24 नवंबर 2024 को संभल हिंसा के लिए अखिलेश और सपा के ‘X’ हैंडल से उन्हें जिम्मेदार ठहराया गया था। संभल मामले में विष्णु शंकर जैन हिंदू पक्ष के वकील हैं। दरअसल, संभल हिंसा के बाद अखिलेश ने X पर विष्णु शंकर जैन की तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें लिखा था- जिन्होंने बवाल शुरू किया और जो पहले फसाद की वजह बने, उनकी तस्वीर कब लगेगी। ‘विशेष समुदाय को लुभाने के लिए आरोप लगाए’
विष्णु शंकर जैन ने कोर्ट में कहा कि वह संभल मामले में एक वकील के तौर पर अपनी कानूनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। अखिलेश यादव और उनकी पार्टी ने मुस्लिम समुदाय को लुभाने के इरादे से उन पर जानबूझकर झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाए। जिससे उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई। विष्णु शंकर जैन ने अपनी याचिका में अखिलेश और सपा की पोस्ट को भी लगाया है। अब पढ़िए संभल हिंसा कैसे हुई थी… 24 नवंबर को सर्वे के दौरान हिंसा में 4 की हुई थी मौत संभल की जामा मस्जिद को लेकर हिंदू पक्ष ने दावा किया था ये पहले हरिहर मंदिर था, जिसे बाबर ने 1529 में तुड़वाकर मस्जिद बनवा दिया। इसे लेकर 19 नवंबर, 2024 को संभल कोर्ट में याचिका दायर हुई। उसी दिन सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह ने मस्जिद के अंदर सर्वे करने का आदेश दिया। कोर्ट ने रमेश सिंह राघव को एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त किया। उसी दिन शाम 4 बजे सर्वे के लिए टीम मस्जिद पहुंच गई। 2 घंटे सर्वे किया। हालांकि, उस दिन सर्वे पूरा नहीं हुआ। इसके बाद 24 नवंबर को सर्वे की टीम जामा मस्जिद पहुंची। मस्जिद के अंदर सर्वे हो रहा था। इसी दौरान बड़ी संख्या में लोग जुट गए। भीड़ ने पुलिस टीम पर पत्थर फेंके। इसके बाद हिंसा भड़क गई। इसमें गोली लगने से 4 लोगों की मौत हो गई थी। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई, चर्चित सीओ अनुज चौधरी, डिप्टी कलेक्टर सहित 29 पुलिसकर्मी घायल हुए। हिंसा के बाद पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 79 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया था। संभल कोतवाली एवं थाना नखासा में कुल 12 एफआईआर दर्ज की गई। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क, सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल सहित 40 लोगों के खिलाफ नामजद और 2750 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। 18 जून को SIT ने 1128 पन्नों में सांसद बर्क सहित 23 लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। हालांकि, सपा विधायक के बेटे सुहैल इकबाल का नाम चार्जशीट में शामिल नहीं है। ——————- ये खबर भी पढ़ें…. सतुआ बाबा बोले- जलने वालों पर घी डालूंगा:साधु का कांटे पर तप, माघ मेले में कल सबसे बड़ा स्नान, 3 करोड़ लगाएंगे डुबकी प्रयागराज माघ मेले का आज 16वां दिन है। मेले में साधु-संतों के अलग-अलग अंदाज श्रद्धालुओं को खूब भा रहे हैं। एक साधु बिना कपड़ों के कांटों पर लेटे नजर आए। श्रद्धालु उनके साथ सेल्फी लेते दिखे। आज महाकुंभ में चर्चा में रहीं हर्षा रिछारिया भी मेले में पहुंचेंगी। पढ़ें पूरी खबर…


