सीहोर जिले में पिछले चार दिनों से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला है। तीन दिन पहले यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था। लेकिन शुक्रवार और शनिवार को लगातार दो दिन न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज रविवार को न्यूनतम तापमान फिर से 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। आज अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही आज पहली बार मौसम में काले और घने बादल छा गए, जिसके कारण सुबह से ही सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी का दौर जारी रहा। अगले कुछ दिनों में मावठा गिरने की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि बादलों की घनीता बढ़ने से अगले दिनों मावठे गिरने की संभावना है। सीहोर जिले में पिछले डेढ़ महीने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिसंबर में न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्री से नीचे रहा और जनवरी में भी शीतलहर जारी रही। लेकिन आज से मौसम में बदलाव आया है। आसमान पर बादल छा जाने और हवा का रुख दक्षिण-पूर्व की ओर होने से ठंड में कमी महसूस हुई। मौसम विभाग ने कहा है कि जैसे-जैसे बादल और अधिक घने होते जाएंगे, निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में मावठे गिरने की संभावना बढ़ेगी।


