बैकुंठपुर | नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 16 जनवरी को केस दर्ज किया। साथ ही खोजबीन भी शुरू कर दी है। मामले में सोनहत थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी घर में परिवार के साथ रहती थी। 11 दिसम्बर की दोपहर 1 बजे घर में किसी को बिना बताये कही चली गई है और अब तक वापस नहीं आई। रिश्तेदारी और परिचितों के यहां खोजबीन करने पर कही पता नहीं चला, जिसके बाद प्रार्थी ने थाना में िशकायत दर्ज कराई।


