हनुमानगढ़ में फिर घना कोहरा, विजिबिलिटी लगभग शून्य:ठंड बढ़ी, वाहनों की रफ्तार धीमी; रबी फसलों पर पाले का खतरा

हनुमानगढ़ में शनिवार को मौसम साफ रहने के बाद रविवार सुबह से फिर घना कोहरा छा गया। इससे विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई, जिससे वाहन ड्राइवरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय कई मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और दोपहिया व चारपहिया वाहन ड्राइवरों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी। हालांकि, रविवार का दिन होने के कारण सड़कों पर सामान्य से कम यातायात देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रहेगा। कोहरे के कारण कम दृश्यता को देखते हुए वाहन चालकों को धीमी गति से चलने और हेडलाइट ऑन रखने की सलाह दी गई है। इस कोहरे और शीतलहर से किसानों की चिंता बढ़ गई है। सरसों, गेहूं और अन्य रबी फसलों पर पाला पड़ने का खतरा मंडरा रहा है। कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि पाला गिरने से फसलों को नुकसान हो सकता है, ऐसी स्थिति में हल्की सिंचाई करने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे कोहरे से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, सुबह और शाम के समय ठंड बनी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *