उदयपुर में रीट परीक्षा की एंट्री में कंफ्यूजन:77 सेंटर्स पर साइंस मैथ्स के 23664 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड, 3 बजे से सोशल स्टडी का पेपर

राजस्थान के 14 जिलों में आज दूसरे भी रीट भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। उदयपुर में भी लेवल- 2 के लिए पहली पारी में 77 परीक्षा केन्द्रों पर एग्जाम हो रहे हैं। इसके लिए 23664 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड है। पहली पारी का पेपर 10 बजे से शुरू हुआ, जो 12:30 बजे तक चलेगा। इसके लिए कड़ी सुरक्षा के बाद ही कैंडिडेट को प्रवेश दिया गया। 1 घंटे पहले तक एंट्री दी गई, इसके बाद 9 बजे एंट्री गेट बंद कर दिए गए। पहली पारी में साइंस मैथ्स का पेपर है। दूसरा पेपर 3 से 5:30 बजे तक होगा वहीं दूसरी पारी में दोपहर 3 बजे से पेपर होगा। इसके लिए भी 1 घंटे पहले 2 बजे तक एंट्री होगी। यह पेपर भी 3 बजे से 5:30 बजे तक चलेगा। इसमें शहर के 103 केंद्रों पर 31380 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड है। यह सोशल स्टडी का पेपर है। तीन दिन तक दो परियों में होने वाले इस एग्जाम के लिए 7 लाख से ज्यादा कैंडिडेट रजिस्टर्ड हैं। इससे पहले शनिवार को होने वाली लेवल-1 की एग्जाम में कुल 91 फीसदी ने यह एग्जाम दिया था। दोनों लेवल में कुल 7759 पोस्ट की यह वैकेंसी हैं। उदयपुर में शनिवार को पहले दिन लेवल 1 के पेपर में 96 फीसदी अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया था। कई सेंटर पर कैंडिडेट परेशान दिखे कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा को लेकर ड्रेस कोड निर्धारित कर रखा है। इसके बाद भी कई सेंटर्स पर कैंडिडेट और सेंटर्स कर्मचारियों में कंफ्यूजन दिखा। जैकेट, स्वेटर, मेटल के बटन, चेन, हाथ में बंधे धागे आदि को लेकर कई सेंटर्स पर परेशानी नजर आई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *