प्रदेश के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने राजसमंद कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति को संतोषजनक बताते हुए कलेक्टर के कार्यों की सराहना की। मुख्य सचिव ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि जिला प्रशासन पालनहार योजना, पेंशन सत्यापन और एनएफएसए से जुड़े लंबित मामलों का निस्तारण इसी महीने कर लेगा। ऐसे में वेतन रोके जाने जैसी किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कलेक्टर हसीजा के नेतृत्व में जिले की प्रशासनिक कार्यशैली पर भरोसा जताया। कलेक्टर ने भी दिया आश्वासन वहीं कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने मुख्य सचिव वी श्रीनिवास के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिले को सौंपे गए सभी लक्ष्यों को तय समय सीमा में पूर्ण किया जाएगा, जिससे पात्र लाभार्थियों को उनका हक समय पर मिल सके। कलेक्टर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… SDM, गरीबों को हक नहीं दिला-पाए तो सैलरी नहीं लूंगा:कलेक्टर बोले- 28 जनवरी तक पालनहार-पेंशनर्स का वेरिफिकेशन करें; लेखाधिकारी से कहा- बिल मत बनाना लंबित सरकारी योजनाओं को तय समय पर पूरा करने को लेकर राजसमंद कलेक्टर ने अनोखा तरीका अपनाया है। कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने कहा- अगर 28 जनवरी तक SDM गरीबों को उनका हक नहीं दिला पाए तो जनवरी महीने की सैलरी नहीं लूंगा। (पढ़ें पूरी खबर)


