सवाई माधोपुर में पहली बार देश का पहला अमरूद फेस्टिवल मनाया जा रहा है। जिसकी विधिवत शुरुआत रविवार सुबह हुई। इस फेस्टिवल में देशभर से 10 हजार से ज्यादा किसान हिस्सा लें रहे हैं। इसके साथ ही इसमें 30 से ज्यादा वैराइटी के अमरूद के पौधों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। दो दिन तक सोमवार और मंगलवार को होने वाला यह फेस्टिवल सवाई माधोपुर के दशहरा मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इसमें अमरूद प्रदर्शनी, प्रोसेसिंग प्रोडक्ट, कृषि यंत्रीकरण एवं ऑटोमेशन, उद्यानिकी तकनीक, कृषि आदान, समन्वित खेती आधारित पशुधन गतिविधियों के लाइव डेमोस्ट्रेशन समेत 200 तरह की स्टॉल्स लगाई जा रही है। ये आयोजन सवाई माधोपुर के 263वें स्थापना दिवस के तहत किया जा रहा है। इसमें शिरकत करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी आए। इसके साथ ही और स्थानीय विधायक व कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा भी मौजूद है। इस दौरान कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अमरूद प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसी के साथ ही किसानों के साथ संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने अमरूद के उत्पाद और विभिन्न किस्मों के बारे में जानकारी ली। वहीं कार्यक्रम के समापन में कैलाश खैर की म्युजिकल नाइट का आयोजन किया जाएगा। अमरूद महोत्सव की झलकियां…


