एमपीसीए अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने किए महाकाल के दर्शन:भस्म आरती में हुए शामिल, कहा- मंदिर परिवार के साथ हमारा पीढ़ियों से रिश्ता

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने आज सुबह उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। उन्होंने भगवान महाकाल की प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन लाभ प्राप्त किया। दर्शन के उपरांत, सिंधिया ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था बहुत अच्छे से की गई है। श्री सिंधिया ने कहा, “आज सबके साथ यहां बाबा महाकाल के दर्शन हुए। मैं सबको बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं। जिस तरह से मुझे दर्शन करवाए हैं और सभी के लिए यहां पर व्यवस्था की है, वह बहुत अच्छे से की गई है। बड़े आराम से लोग यहां पर दर्शन करें। महाकाल पर सबको धन्यवाद देना चाहूंगा। इस पूरी मंदिर परिवार के साथ पीढ़ियों से हमारा रिश्ता है और मैं आप सबको कहना चाहूंगा कि आज जिस तरीके से भस्म आरती हमने देखी है, मैं चाहता हूं कि पूरे देश के लोग यहां आएं और भस्म आरती का आनंद लें। देशवासियों से कहना चाहूंगा कि आप भी बाबा महाकाल का नाम लें।” वहीं श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सिंधिया का विधिवत स्वागत एवं सत्कार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *