बैतूल नगरपालिका कर्मचारियों को 4 माह से वेतन नहीं:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल से मिले, कहा-ठेकेदारों का भुगतान रोककर वेतन दिया जाए

बैतूल नगरपालिका के लगभग 250 कर्मचारियों ने चार माह से वेतन न मिलने की शिकायत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल से की है। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले 15–20 सालों में पहली बार इतनी लंबी वेतन अनियमितता हुई है। कर्मचारियों ने बताया कि वेतन न मिलने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई कर्मचारियों की ईएमआई, बच्चों की फीस और घर के आवश्यक खर्च प्रभावित हुए हैं। नगरपालिका सीएमओ ने कर्मचारियों को बताया कि फिलहाल ठेकेदारों को भुगतान किया जा रहा है, जिसके कारण कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ है। इस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठेकेदारों का भुगतान रोककर पहले कर्मचारियों का नियमित वेतन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वेतन वितरण में और देरी न की जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल का नोटिस देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *