पन्ना बस्ती में घुसा जंगली सुअर, ग्रामीणों में दहशत:वन विभाग ने सिंगवारा में सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

दक्षिण पन्ना वनमंडल के सिंगवारा बीट में रविवार को एक जंगली सुअर रहवासी क्षेत्र में घुस आया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुअर को सुरक्षित रेस्क्यू किया। कोठी परिक्षेत्र सहायक नरपाल सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जंगली सुअर आबादी की ओर बढ़ रहा था, जिसे वनकर्मियों ने कुशलता से घेर लिया। इस रेस्क्यू अभियान में बीट गार्ड जयप्रकाश नारायण दुबे (पूर्व मोहन्द्रा), गोविंद प्रसाद प्रजापति (दमुईया), संदीप राय (कछरा) और रामदयाल सूत्रकार (सिंगवारा) शामिल रहे। जनपद सदस्य के सहयोग से सुरक्षित रेस्क्यू किया इस दौरान जनपद सदस्य भागचंद्र चौरसिया ने भी टीम का सहयोग किया, जिससे स्थानीय लोगों का भरोसा बना रहा। सफलतापूर्वक रेस्क्यू के बाद, जंगली सुअर को बिना किसी चोट के वापस घने प्राकृतिक वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। सुअर के जंगल की ओर दौड़ते ही वनकर्मियों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की, बोले-यदि विभाग एक्टिव नहीं होता तो कोई बड़ी अनहोनी हो जाती।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *