फाजिल्का में कार-बाइक की टक्कर, दंपती घायल:गंभीर हालत में फरीदकोट रेफर, राजस्थान से ससुराल से पत्नी को लौट रहे थे

पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में शनिवार देर शाम सीमावर्ती गांव बकैनवाला के पास एक कार और बाइक की टक्कर में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट रेफर कर दिया गया। थाना खुईखेड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, फाजिल्का के गांव मुहार सोना निवासी फलक सिंह पुत्र काला सिंह अपनी पत्नी सरोज रानी के साथ राजस्थान के गांव पक्की स्थित ससुराल से मिलकर फाजिल्का लौट रहे थे।इसी दौरान गांव बकैनवाला के पास सामने से आ रही एक कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। डॉक्टरों के अनुसार, फलक सिंह का एक पैर बुरी तरह कुचल गया है, जबकि उनकी पत्नी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। मौके से गुजर रहे एक राहगीर ने दोनों घायलों को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल पहुंचाया और उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को फरीदकोट रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना खुईखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *