रायसेन में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष ने पकड़े नशेड़ी:मिश्र तालाब के पास से दो नाबालिक सहित चार युवकों को पुलिस के हवाले किया

रायसेन में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आदित्य चावला ने रविवार दोपहर को नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार युवकों को पकड़ा है। इन युवकों को वार्ड नंबर 11 स्थित मिश्र तालाब के पास नशा करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया और कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए युवकों में दो नाबालिग हैं, जिनकी उम्र 16 से 17 साल बताई जा रही है। स्थानीय रहवासियों ने शिकायत की थी कि तालाब किनारे खेड़ापति चबूतरे और नगरपालिका के ट्रीटमेंट प्लांट पर बने चौकीदार कक्ष में बाहरी लोग शराब, गांजा सहित अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं। इससे मंदिर जाने वाली महिलाओं और मोहल्ले के लोगों को परेशानी हो रही थी। नाबालिग के परिजनों को दी सूचना शिकायत के बाद आदित्य चावला मौके पर पहुंचे और चारों युवकों को नशा करते हुए पकड़ा। इसके बाद सभी को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने नाबालिगों के परिजनों को सूचना दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब उन सप्लायरों की तलाश में जुट गई है, जो नशीले पदार्थों की आपूर्ति कर बच्चों तक यह ‘ज़हर’ पहुंचा रहे हैं। बाल कल्याण समिति, के अध्यक्ष आदित्य चावला ने बताया नशे की गिरफ्त में जा रहे बच्चों को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। मोहल्ले की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। अब जरूरी है कि नशा सप्लाई करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों पर रोक लग सके।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *