यूपी के महराजगंज में भाजपा नेता का 500-500 रुपए के नोटों के बंडल के साथ वीडियो सामने आया है। वीडियो एक कमरे के अंदर का है, जहां भाजपा जिलामंत्री गौतम तिवारी खुद खड़े हैं। कमरे के कोने में फर्श पर रेड कारपेट के ऊपर 500-500 रुपए के नोटों के बंडल रखे हैं। भाजपा नेता खुद मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर उसे देख रहे हैं। वीडियो बनाने वाला शख्स उनसे फ्लैश लाइट बंद करने को कह रहा है। वो कहता है कि मंत्री जी (नोटों के बंडल का) वीडियो बना लिया है। 20 सेकंड वीडियो में 500-500 रुपए के नोटों के 150 से ज्यादा बंडल दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, भाजपा नेता ने पैसे उनके होने की बात से साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि सब जादू-टोने की देन है। कुछ तंत्र-मंत्र करने वाले लोगों ने उन्हें जाल में फंसाया है। जमीन दिलाने के नाम पर उनसे करीब डेढ़ करोड़ रुपए ऐंठ लिए। वापस न लेना पड़े, इसलिए नकली नोटों का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे हैं। वीडियो में दिखाए गए पैसे कागज के टुकड़े हैं। हालांकि, वीडियो कब का है, किस जगह का है, इस संबंध में भाजपा नेता कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पहले 2 तस्वीरें- सफाई में कहा- मेरे रुपए नहीं, तंत्र मंत्र वालों ने फंसा दिया वीडियो सामने आने के बाद जिलामंत्री गौतम तिवारी ने कुछ पत्रकारों को बुलाकर बात की। पढ़िए.. उन्होंने सवालों पर क्या कहा.. रिपोर्टर: एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करोड़ों रुपए के बंडल दिख रहे हैं। आप भी दिखाई दे रहे हैं। सच क्या है?
भाजपा नेता: वीडियो बनारस के एक व्यक्ति ने बनाया है। पैसा असली नहीं है, वह कागज का है। ये तंत्र-मंत्र वालों का काम है। रिपोर्टर: वीडियो में कोई आपसे पूछताछ भी कर रहा है?
भाजपा नेता: नहीं, पूछताछ नहीं हुई। मैं बस FIR के लिए आवेदन दे चुका हूं। पैसा नकली है। रिपोर्टर: आप बता रहे हैं कि आपके साथ लगभग 1.5 करोड़ रुपए की ठगी हुई थी?
भाजपा नेता: हां, पांच-छह लोगों ने मिलकर हमारा पैसा ले लिया। मैंने कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवा दी है। रिपोर्टर: पैसे किसलिए लिए गए थे?
भाजपा नेता: जमीन के लिए। हम लोग सब्जी के कारोबार से जुड़े हैं। बनारस में पैसा फंसा है, लेकिन वह हमारे कारोबार से नहीं हैं। रिपोर्टर: सोशल मीडिया पर यह भी लिखा जा रहा है कि वीडियो में दिखाया गया पैसा हवाला कारोबार से जुड़ा है।
भाजपा नेता: बिल्कुल नहीं। वीडियो में दिखाया गया पैसा असली नहीं है। हवाला का कोई मामला नहीं है। रिपोर्टर: वीडियो कब और कहां बनाया गया?
भाजपा नेता: मैं सही से नहीं बता सकता। बस इतना कह सकता हूं कि वीडियो में दिखाया गया पैसा नकली है। रिपोर्टर: क्या, अब आप कह सकते हैं कि अब मामला साफ है?
भाजपा नेता: हां, हमने एफआईआर दर्ज करने की एप्लिकेशन दी है। पुलिस अब जांच करेगी और जो लोग पैसा ले गए, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। मैं अब सही तरीके से जिंदगी जीना चाहता हूं। इंस्पेक्टर बोले- नहीं मिली कोई शिकायत
जब दैनिक भास्कर ने कोतवाली इंस्पेक्टर निर्भय सिंह से इस मामले में बात की। उन्होंने बताया कि इस तरह का कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। अगर प्रार्थना पत्र मिलता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए… —————— ये खबर भी पढ़ें… ‘राजनाथ हम सब में बड़े’…:यूपी में क्षत्रिय राजनीति के समीकरण क्या? बृजभूषण ने क्यों राजा भैया के पिता को बताया आदर्श संडे बिग स्टोरी में पढ़िए यूपी में क्षत्रिय नेताओं को लेकर इतनी सियासत क्यों? राजनीति में वो कितने प्रभावी? इस खबर में पढ़ें…


