कोतवाली पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार, दो सूने मकानों से चुराए थे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी

सिवनी कोतवाली पुलिस ने चोरी और नकबजनी के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ तीन मामलों का खुलासा किया है। आरोपी ने दो सूने घरों में चोरी की थी, जबकि एक अन्य सूने मकान में चोरी की कोशिश की थी। पीड़ित परिवार ने दर्ज कराई थी शिकायत कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी ने बताया कि चोरी और नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 8 जनवरी 2026 को घसियारी मोहल्ला निवासी रुकसाना बेगम ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। इस मामले में प्रकरण दर्ज किया गया। इसी तरह 14 जनवरी 2026 को सूफी नगर निवासी वजीर खान ने भी चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उनके घर से सोने की अंगूठी और 7,700 रुपए नकद चोरी हुए थे। इस मामले में भी शिकायत दर्ज की गई थी। घटनास्थल से मिला आरोपी का फोन, पुलिस ने पकड़ा जांच के दौरान वजीर खान के घर से एक मोबाइल फोन और ऊनी टोपा मिला। जांच में मोबाइल फोन कोतवाली क्षेत्र के अफरोज उर्फ मारी उर्फ बिजली का पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने दोनों चोरी की घटनाओं के साथ थाना डुंडासिवनी क्षेत्र के विश्वनाथ नगर कबीर वार्ड में एक सूने मकान का ताला तोड़ने का प्रयास करना स्वीकार किया। आरोपी पर पहले से कई मामले हैं दर्ज पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। कोतवाली थाना में उसके विरुद्ध नकबजनी के 12, आर्म्स एक्ट का 1 और मारपीट का 1 मामला दर्ज है। थाना कान्हीवाड़ा में भी नकबजनी का 1 मामला दर्ज है। कुल 15 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से चांदी के पायल, बिछिया, सोने का हार, नकदी, एक एंड्रॉयड मोबाइल, ऊनी टोपा और लोहे की रॉड जब्त की है। इस कार्रवाई में कोतवाली पुलिस टीम शामिल रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *