छबड़ा में बिजली निगम की कार्रवाई, 11 ट्रांसफार्मर जब्त:बिजली चोरी व बकाया बिल पर सख्ती, 15 लाख से अधिक बकाया

बारां के छबड़ा क्षेत्र में बिजली चोरी पर नियंत्रण और बकाया बिलों की वसूली के लिए विद्युत निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगम की सतर्कता टीम और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से एक विशेष जांच अभियान चलाया, जिसमें कुल 11 ट्रांसफॉर्मर जब्त किए गए। इस अभियान के तहत, बकाया विद्युत बिल वाले उपभोक्ताओं के 5 ट्रांसफॉर्मर जब्त किए गए। इनमें गोदियाचरण से 3 थ्री-फेज ट्रांसफॉर्मर और भूलोंन व क्षत्रपुरा से 1-1 सिंगल-फेज ट्रांसफॉर्मर शामिल हैं। इन उपभोक्ताओं पर 15 लाख रुपए से अधिक का बिजली बिल बकाया था। इसके अतिरिक्त, टीम ने अवैध रूप से स्थापित किए गए 6 अन्य ट्रांसफार्मरों को भी जब्त किया। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर बिजली चोरी और अनधिकृत कनेक्शन के मामले भी सामने आए, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली आपूर्ति में किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने लंबित बिलों का शीघ्र भुगतान करें। निगम ने यह भी चेतावनी दी है कि विद्युत का उपयोग केवल अधिकृत कनेक्शन और निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाए, अन्यथा भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *