पति की हत्या के लिए 40 हजार की सुपारी दी:कॉन्ट्रैक्ट किलर ने तलवार से गला काटा,धड़ रेलवे ट्रैक पर फेंका,सिर को दफनाया, 4 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में प्रताड़ना और मारपीट से परेशान पत्नी ने कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को 40 हजार की सुपारी देकर अपने ही पति की हत्या करवा दिया। पत्नी अपने पति को पार्टी के बहाने अपने मामा के घर ले गई, जहां उसे खूब शराब पिलाईगई। जब पति नशे में चूर हो गया तो कॉन्ट्रैक्ट किलर ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वो बेहोश हो गया। इसके बाद उसे कार से रेलवे लाइन के पास ले गए। वहां कॉन्ट्रैक्ट किलर्स ने तलवार से उसका गला काटकर सिर धड़ से अलग कर दिया। फिर उसके धड़ को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। शव की पहचान न हो सके इसलिए उसके सिर को ग्राम डिग्गी में गड्ढा खोदकर दबा दिया। पुलिस ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामले में पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला हथबंद थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, 11 जनवरी 2026 की सुबह लगभग 4.30 बजे ग्राम मजगांव के पास हथबंद-भाटापारा रेलवे लाइन पर लोगों ने एक शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना हथबंद की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। रेलवे खंभा नंबर 771/23-25 के पास मिला शव एक पुरुष का था। पुलिस ने शव देखकर अनुमान लगाया कि मृतक की उम्र लगभग 30 साल होगी। शव का सिर नहीं था और गला धारदार हथियार से काटा गया था। शुरुआती जांच में पुलिस ने आशंका जताई कि युवक की हत्या कर धड़ को रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया और सिर को कहीं और छुपा दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतक हल्का नीला जींस पहने हुआ था और उसके दाहिने हाथ की कलाई में अंग्रेजी में “G.K. JOSHI” लिखा हुआ था। पुलिस के लिए यह अहम सुराग साबित हुआ। इसके आधार पर थाना हथबंद में अपराध दर्ज की गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई। हालांकि, सिर न होने की वजह से शव की पहचान करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी। पुलिस ने लगभग 80 जवानों की टीम के साथ चार किलोमीटर क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। सोशल मीडिया, मुनादी, सीसीटीवी फुटेज और आसपास के गांवों में पूछताछ के बाद चार दिनों के भीतर मृतक की पहचान गैस कुमार जोशी (39 वर्ष), निवासी ग्राम भोथीडीह, जिला बेमेतरा के रूप में हुई। मृतक की पहचान होते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पहचान होने के बाद पुलिस ने गैस कुमार जोशी की पत्नी कुसुम जोशी (35 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआती पूछताछ में कुसुम पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, गोलमोल जवाब देती रही। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने पति की हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार कर ली। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति आए दिन झगड़ता था, मारपीट करता था और बुरा बर्ताव करता था। इस वजह से वो काफी परेशान थी और धीरे-धीरे उसने मन ही मन अपने पति को मारने का मन बना लिया। इसलिए उसने अपने ग्राम दरचुरा निवासी मामा राजेश भारती (32 वर्ष) की मदद ली। मामा ने गैस कुमार की हत्या के लिए दो सुपारी किलर दारासिंह अनंत (44 वर्ष) निवासी ग्राम डिग्गी और करन अनंत (34 वर्ष) निवासी ग्राम बड़े जरौद से संपर्क किया। कुसुम ने दोनों सुपारी किलरों से 40,000 में सौदा तय किया और गैस कुमार की हत्या की पूरी प्लानिंग की। प्ला​निंग के तहत 10-11 जनवरी की रात, सभी आरोपियों ने मिलकर गैस कुमार की हत्या कर दी। पूछताछ में पता चला पुलिस ने यह भी पता लगाया कि पहले कुसुम ने सुपारी किलरों से गैस कुमार को मारने की कोशिश की थी, लेकिन वह कामयाब नहीं हुई। अब जानिए कैसे आरोपियों ने कैसे दिया वारदात को अंजाम पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने गैस कुमार की हत्या की वारदात को पूरी प्लानिंग के जरिए अंजाम दी थी। 10 जनवरी की रात को कुसुम ने गैस कुमार को धोखे में रखकर, “चलो पार्टी करते हैं” का बहाना बनाकर अपने मामा के घर ग्राम दरचुरा ले गई। वहां पहले से ही दोनों सुपारी किलर दारासिंह और करन अनंत मौजूद थे। रात के समय सभी आरोपियों ने गैस कुमार को बहुत शराब पिलाई, ताकि वह नशे में हो जाए। जब गैस कुमार पूरी तरह नशे में चूर हो गया, तो आरोपियों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे वो बेहोश हो गया। फिर आरोपियों ने कार नंबर CG22 G 0128 में गैस कुमार को उठाकर ग्राम मजगांव रेलवे लाइन के पास ले गए। वहां आरोपियों ने धारदार तलवार से उसका गला काट दिया। हत्या के बाद गैस कुमार का धड़ रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया, और उसका सिर ग्राम डिग्गी में खोदा गया गड्ढे में दबा दिया गया। काम खत्म होने के बाद, कुसुम ने दोनों सुपारी किलरों को 40,000 रुपए भुगतान किया। पुलिस ने हत्या का खुलासा होने के बाद वारदात में शामिल सभी चार आरोपियों पत्नी कुसुम जोशी, मामा राजेश भारती और दो सुपारी किलरों दारासिंह और करन अनंत को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई कार, धारदार तलवार, मोबाइल और अन्य सबूत साक्ष्य बरामद किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *