अजमेर में धर्मांतरण के आरोप पर बजरंग दल का हंगामा:दूसरे पक्ष ने कहा- चर्च बंद होने से घर पर प्रार्थना कर रहे थे; पुलिस कर रही जांच

अजमेर में पादरी की ओर से घर में कराई जा रही प्रार्थना पर कथित धर्मांतरण का आरोप लगाया गया। मामले में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि लोगों को धर्मांतरण करवाने का काम इस घर में चल रहा है। मामला अजमेर के पलटन बाजार के एक घर में रविवार दाेपहर का है। सूचना के बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दूसरे पक्ष ने कहा- धर्मांतरण के आरोप निराधार हैं। वे चर्च बंद होने के कारण स्वेच्छा से यहां प्रार्थना कर रहे थे। बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने कहा- नियमानुसार करेंगे कार्रवाई
सिविल लाइंस थाना प्रभारी शंभू सिंह ने कहा- बजरंग दल के घनश्याम जांगिड़ ने शिकायत दी है कि ये लोग धर्मांतरण कर रहे थे। दूसरा पक्ष भी थाने आया हुआ है और अभी कोई शिकायत नहीं दी है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बजरंग दल ने जताया विरोध, लगाए आरोप
बजरंग दल के महानगर संयोजक चेतन सैनी ने बताया- पलटन बाजार के एक घर में धर्मांतरण की सूचना मिली। मौके पर जाकर देखा तो वहां 20-25 महिलाएं व कुछ लोग प्रार्थना कर रहे थे। इन लोगों को लालच देकर निजी स्थान पर बुलाया गया। मौके पर पादरी भी थे, जो हमारे वहां पहुंचने पर निकल गए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद बाकी लोग बाहर निकल गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया। धर्मांतरण का आरोप गलत, केवल प्रार्थना कर रहे थे
वहीं दूसरे पक्ष की महिला अल्का ने बताया- वह सोफिया स्कूल में काम करती है। कुछ वर्ष से बच्चा नहीं होने से परेशान थी। चार साल पहले बच्चा हुआ और वे आस्था के चलते इस धर्म को मानती हैं। चर्च बंद था तो यहां घर पर ही प्रार्थना करने लगे। सभी परिवार के ही लोग हैं। धर्मांतरण के आरोप गलत हैं। अपनी-अपनी आस्था है, किसे मानें। कोई जबरन धर्मांतरण नहीं कराया जा रहा। आरोप पूरी तरह गलत हैं। ………… ये खबर भी पढे़ं… महिला मर्डर मामले में तीन दिन बाद भी सुराग नहीं:मकान की रसोई में मिला था शव, बेटे ने पिता पर जताया था शक अजमेर के माखुपुरा में मकान की रसोई में तीन दिन पहले मिले 51 साल की महिला के शव की गुत्थी नहीं सुलझी है। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है और फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता। बता दें कि महिला मोहिनी देवी (51) पत्नी भागचंद का अपने माखुपुरा स्थित घर की रसोई में गुरुवार शाम को शव मिला था। मृतका के बेटे अजयसिंह ने पिता पर ही हत्या करने का शक जताया था। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *