प्रतापगढ़ जिले की केसरियावाद पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 किलो 560 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। एसपी बी. आदित्य के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और वृत्ताधिकारी नानालाल के मार्गदर्शन में थानाधिकारी रमेशचंद्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थानाधिकारी रमेशचंद्र को गुप्त सूचना मिली थी कि भणावता वडला फला निवासी शंकर पुत्र देवा मीणा अपने खेत में गेहूं की फसल के बीच अवैध गांजे की खेती कर रहा है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी अपनी टीम के साथ तत्काल भणावता वडला फला पहुंचे। पुलिस ने आरोपी शंकर मीणा के खेत में गेहूं की फसल के मध्य अवैध गांजे के पौधे पाए। मौके से कुल 13 किलो 560 ग्राम गीला गांजा जब्त किया गया। आरोपी मौके से फरार
हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी शंकर मीणा मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। फरार अभियुक्त की पहचान शंकर निवासी केसरियावाद, जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 (ए) के तहत आगे की जांच जारी है।


