सीकर में आरोप- टारगेट करके लोगों के नाम-काटे जा रहे:SIR में शिफ्टेड दिखाया, फार्म में एड्रेस बदले, लोग बोले- राजनीति से प्रेरित होकर नाम शिफ्ट

सीकर में S.I.R. में गड़बड़ी को लेकर लोगों का विरोध बढ़ता जा रहा है। लोगों का आरोप है कि जानबूझकर कुछ विशेष लोगों को टारगेट करके नाम काटे जा रहे हैं। वहीं कई लोगों को यहां से शिफ्ट होना दिखाया गया है। लोगों का आरोप है कि हम यहां के वोटर्स हैं, लेकिन हमें गंगानगर शिफ्ट होना बताया जा रहा है। शहर में फतेहपुर रोड स्थित वार्ड 63 के लोगों ने S.I.R. में हुई गड़बड़ियों को लेकर आपत्ति जताई। वार्डवासियों ने कहा- राजनीति से प्रेरित होकर स्थायी लोगों को शिफ्ट दिखाना अनुचित है। दैनिक भास्कर का रिपोर्टर जब इस्लामिया स्कूल स्थित पोलिंग बूथ पर पहुंचा तो कई लोगों ने बिना वजह फार्म नं-7 के जरिए उन्हें शिफ्ट होने की शिकायत बताई। निवर्तमान पार्षद बोले- मतदाता पहचान नंबर भी बदले
निवर्तमान वार्ड पार्षद तौफीक बेहलीम ने बताया- वार्ड के कई लोगों को शिफ्टेड दिखाकर वोट हटाने‌ की तैयारी है, इससे लोगों में गहरा आक्रोश है। S.I.R. के ड्राफ्ट प्रकाशन में कई वोटर्स को श्रीगंगानगर का निवासी दिखाया गया है। फार्म नंबर-7 में सामने आई इन गड़बड़ियों की जांच की जाएगी। निवर्तमान पार्षद तौफीक बेहलीम ने आरोप लगाया- पीड़ित लोगों ने भाजपा के बूथ लेवल एजेंट सुभाष से बात की तो उसने सही जवाब नहीं दिया। यही नहीं फार्म नं-7 के जरिए जिन बूथ लेवल एजेंट ने आपत्तियां दर्ज करवाई हैं, उन लोगों के ईपीआईसी नंबर (मतदाता पहचान नंबर) भी गलत दर्ज हैं। वहीं बीएलओ मो. शब्बीर ने बताया- वार्डवासियों की शिकायतें लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया। आपत्तियां मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। जन्म से यहां रह रहे, अब श्रीगंगानगर शिफ्ट दिखाया
सीकर शहर के वार्ड नं. 63 निवासी मो. यासीन ने‌ बताया- जन्म से सीकर रह रहे हैं, लेकिन S.I.R. के बाद फार्म नं-7 में उन्हें श्रीगंगानगर शिफ्ट दर्शाया गया है। कभी गंगानगर नहीं गए। इसके बावजूद मुझे और पत्नी फातमा को श्रीगंगानगर का निवासी दिखाया गया है। वहीं फातमा बानो ने बताया- श्रीगंगानगर से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी
फिलहाल वार्ड नंबर- 63 (पुराना वार्ड नं 61) निवासी मोहम्मद अली, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद गुलाम नबी, साफिया बानो, सुगरा बानो, मोहम्मद यासीन और फातमा बानो ने फार्म नंबर-7 में शिफ्ट दिखाने के खिलाफ शिकायत की है। अगर जल्द ही सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *