सेंटर पहुंचने में देर हुई तो कैंडिडेट ने लगाई दौड़:भीलवाड़ा में REET भर्ती के दूसरे दिन दो पारियों में हुए एग्जाम, कड़ी सिक्योरिटी के बाद मिली एंट्री

भीलवाड़ा में रीट एग्जाम की दूसरी पारी में स्टूडेंट को सेंटर पर पहुंचने के लिए दौड़ लगानी पड़ी। ठीक 2 बजने के साथ ही सेंटर के गेट बंद किया जा रहे थे, इसी दौरान जो कैंडिडेट थोड़ी देरी से पहुंचे वो दौड़कर अपने एग्जाम सेंटर पर पहुंचे। भीलवाड़ा में आज रीट भर्ती एग्जाम की परीक्षा दो पारियों में संपन्न हुई। भीलवाड़ा में 31 सेंटर पर एग्जाम आयोजित किए जा रहे हैं। भीलवाड़ा सहित चित्तौड़ और राजसमंद के स्टूडेंट या एग्जाम देने के लिए पहुंचे। कई सेंटर पर देरी से पहुंचने वाले स्टूडेंट ने दौड़ लगाकर एंट्री ली। इससे पहले फर्स्ट शिफ्ट में बड़ी संख्या में स्टूडेंट की भीड़ नजर आई सुबह 9 बजे से एंट्री बंद की गई, 10 बजे एग्जाम एग्जाम स्टार्ट हुआ और 12:30 बजे फर्स्ट शिफ्ट समाप्त हुई। सेकेंड शिफ्ट के लिए 1 बजने के साथ ही स्टूडेंट सेंटर पर पहुंचने लग गए, कड़ी सिक्योरिटी के बीच कैंडिडेट को एंट्री दी गई। महिला कैंडिडेट की स्टॉल और दुपट्टे सेंटर के बाहर उतरवाए गए। गले में पहने धागे कटवाए कई कैंडिडेट के हाथ पर बंधे हुए धागे काटे गए, कई महिलाओं के गले में पहने हुए धागे भी उतरवा लिए, सेंटर के बाहर दुपट्टों की लाइन नजर आई। ठीक 2 बजने के साथ एग्जाम सेंटर के गेट बंद किए गए, कुछ स्टूडेंट ऐसे भी थे जो देरी से पहुंचे उन्होंने दौड़ लगाकर सेंटर में एंट्री ली। सेकेंड शिफ्ट के एग्जाम 3 बजे से स्टार्ट हुए, शाम 5:30 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। आज रविवार को दो पारियों में परीक्षा आयोजित की गई पहली पारी में साइंस मैथ्स और दूसरी पारी में सोशल स्टडी की परीक्षा आयोजित की गई। इस भर्ती के जरिए लेवल 1 में 5636 और लेवल 2 में 2123 पद भरे जा रहे हैं। सोमवार को दो पारियों में एग्जाम आयोजित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *