डीग सर्व ब्राह्मण महासभा (रजि.) ने गिरीश शर्मा को डीग जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति समाज सेवा और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए की गई है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा द्वारा यह नियुक्ति की गई। नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि गिरीश शर्मा विगत कई वर्षों से समाज में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और समाज के प्रत्येक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। उनकी समाज सेवा के प्रति गहरी अभिरुचि, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने आशा व्यक्त की कि गिरीश शर्मा महासभा के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए ब्राह्मण समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे बढ़ाने, संगठित करने और समाज में सद्भाव बनाए रखने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करेंगे। नियुक्ति के अवसर पर दिनेश शर्मा ने गिरीश शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान परशुराम जी सदैव उन्हें शक्ति और मार्गदर्शन प्रदान करें। गिरीश शर्मा की इस नियुक्ति से क्षेत्र के ब्राह्मण समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है।


