शिवपुरी के मड़वासा में एक रात दो घरों में चोरी:45 तोला सोना, चार किलो चांदी और एक लाख नकदी ले गए बदमाश

शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के मड़वासा गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाया। चोर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। ग्राम मड़वासा निवासी 44 वर्षीय किसान आशीष यादव के घर में बंद कमरे का ताला तोड़कर चोर घुसे। उस समय परिवार के सदस्य घर के अन्य कमरों में सो रहे थे। चोरों ने बक्से और अलमारी के ताले तोड़कर लगभग 10 तोला सोने के जेवर और 50 हजार रुपए नकद चुरा लिए। इसी गांव में 71 वर्षीय फूल सिंह यादव के घर भी चोरी की बड़ी वारदात हुई। चोरों ने कमरे में रखे पांच बक्सों के ताले तोड़े। एक बक्से से तिजोरी की चाबी मिली, जिससे तिजोरी खोलकर चोर 35 तोला सोना, लगभग 4 किलो चांदी और करीब 50 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। दोनों घटनाओं की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इंदार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *