पांगरी बांध प्रभावितों की मुख्यमंत्री से दोगुने मुआवजे की मांग:बच्चों ने ‘लेखन पाटी आंदोलन’ से लगाई गुहार, सांत्वना राशि भी मांगी

बुरहानपुर जिले की खकनार तहसील में पांगरी बांध परियोजना के डूब प्रभावित परिवारों ने रविवार को एक बार फिर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस बार किसानों के बच्चों और परिजनों ने अनोखे तरीके से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुहार लगाई। प्रभावित परिवारों के बच्चों ने ‘लेखन पाटी आंदोलन’ के तहत मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दोगुने मुआवजे और सांत्वना राशि की मांग की। बच्चों ने अपनी पाटियों पर ‘हमें न्याय चाहिए’ और ‘जय जवान जय किसान’ जैसे नारे लिखे थे। यह आंदोलन पांगरी, बसाली और नागझिरी गांवों के बच्चों और परिजनों द्वारा किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से बच्चों की बात सुनने और उनकी मांगों को पूरा करने की अपील की। डूब प्रभावित परिवार समय-समय पर विभिन्न तरीकों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें दोगुने मुआवजे की मांग प्रमुख है। इस दौरान नंदू पटेल, राहुल राठौर, संजय चौकसे, माधो नाटो, कालू चौकसे, दीपक पवार, बद्री वास्कले, मान्या भिलावेकर, पन्ना पटेल, मनोहर नायक, हजारी राठौर, कालू कनोजे, युवराज पवार और मनोहर राठौड़ सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *