धार में 23 जनवरी, शुक्रवार को बसंत पंचमी पर्व के अवसर पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। भोजशाला परिसर के बाहर श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। रविवार को परिसर के बाहर व्यापक स्तर पर बेरिकेडिंग लगाई गई है। इसके माध्यम से श्रद्धालु निर्धारित मार्ग से होकर भोजशाला में प्रवेश करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन-पूजन कर सकें, यह सुनिश्चित किया जा रहा है।


