इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:शहर में आज वनडे का उत्साह, दंपती से ठगी, एजेंट को चाकू मारे

1. शहर में आज वनडे का उत्साह, उमड़े दर्शक इंदौर के होलकर स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबले को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह है। स्टेडियम के बाहर दर्शकों की भीड़ जुटना सुबह से ही शुरू हो चुकी थी। बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ मैच देखने पहुंचे। बाहर भारत की जर्सी, तिरंगे और पसंदीदा खिलाड़ियों के नाम-नंबर वाली टी-शर्ट की जमकर बिक्री हो रही है।पूरी खबर पढ़ें 2. तेजाजी नगर बायपास पर केले से लदा ट्रक पलटा इंदौर के तेजाजी नगर बायपास पर शनिवार देर रात केला लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले ही स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकाल लिया। चालक को मामूली चोटें आई हैं। रालामंडल स्थित बायपास पर राऊ से देवास की ओर जा रहा केला से भरा ट्रक अचानक असंतुलित होकर पलट गया।पूरी खबर पढ़ें 3. क्रिप्टो निवेश के नाम पर दंपती से ठगी इंदौर के लसूडिया क्षेत्र में क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर एक दंपति से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने जांच की, जिसके बाद केस लसूडिया थाना पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और इंस्टाग्राम अकाउंट के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।पूरी खबर पढ़ें 4. ऑटोडील कर्मचारी और कलेक्शन एजेंट को चाकू मारे इंदौर के संयोगितागंज इलाके में शनिवार रात ऑटोडील कर्मचारी पर घर जाते समय उसके पूर्व किराएदार ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी अपने रूम खाली कराने की बात से नाराज था। हमले में ऑटोडील कर्मचारी के सिर में गंभीर चोट आई है। संयोगितागंज पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश कर रही है।पूरी खबर पढ़ें 5. ICU में एडमिट 6 मरीजों की हालत स्थिर इंदौर के भागीरथपुरा में आईसीयू में ए़डमिट मरीजों की संख्या फिर से 6 हो गई जबकि पहले 5 थी। इन छह में से तीन लंबे समय से वेंटिलेटर पर हैं। वार्ड में 10 एडमिट हैं जो ठीक है। शनिवार को डायरिया के 6 नए मरीज मिले लेकिन उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करने की जरूरत नहीं पड़ी। इस मामले में अब तक 445 मरीज एडमिट हो चुके हैं जिनमें से 29 को डिस्चार्ज कर दिया है।पूरी खबर पढ़ें 6. क्रिकेटरों को बोतल में उतारने का आर्टिस्ट का जुनून इंदौर के एक आर्टिस्ट ने 35 साल पहले बोतल आर्ट की शुरुआत की थी। ऐसा आर्ट जिसमें बोतल नेक में सिर्फ एक साइकिल की एक ताड़ी और अगरबत्ती जैसी बारीक लकड़ी डालकर सेलिब्रिटी का खूबसूरत आर्ट बनाते हैं। इसे तैयार होने के बाद जो भी देखता है तो जेहन में एक ही सवाल उठता है कि ऊपर से संकरी और नीचे से चौड़ी बोतल में ऐसा आर्ट कैसे बना दिया लेकिन ऐसा है।पूरी खबर पढ़ें 7. इंदौर में माइनस 1.1 डिग्री पहुंच चुका पारा इंदौर में जनवरी में सर्दी का रिकॉर्ड माइनस में पहुंच चुका है। 16 जनवरी 1935 में पारा माइनस 1.1 डिग्री दर्ज किया था। यह ओवरऑल रिकॉर्ड है। वहीं, 27 जनवरी 1990 को दिन का तापमान 33.9 डिग्री रहा था। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश होने का रिकॉर्ड 6 जनवरी 1920 के नाम है। इस दिन 3 इंच से ज्यादा पानी गिरा था।पूरी खबर पढ़ें 8. दांतों के साथ-साथ इम्प्लांट की देखभाल भी जरूरी इम्प्लांट लगाना ही पर्याप्त नहीं है, इसकी देखभाल करना सबसे जरूरी होता है। अधिकतर लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते, जिसके कारण थोड़े ही समय में नई समस्याएं सामने आ जाती हैं। दांतों के साथ-साथ इम्प्लांट की भी नियमित देखभाल आवश्यक है। इसके लिए दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए, सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करें और कम से कम दो–तीन मिनट तक ब्रश करें।पूरी खबर पढ़ें 9. स्टोर से चोरी करता मिला गार्ड इंदौर के तिलक नगर क्षेत्र में एक स्टोर से लगातार माल कम होने का मामला सामने आया है। स्टॉक में कमी पाए जाने पर जब प्रबंधन ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। चोरी किसी बाहर के व्यक्ति ने नहीं, बल्कि स्टोर में तैनात गार्ड ने ही की थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गार्ड से पूछताछ की गई, जिसके बाद तिलक नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पूरी खबर पढ़ें 10. टीम इंडिया के दिव्यांग फैन ने मांगा वनडे का टिकट सीएम डॉ मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन के बड़नगर तहसील के गांव बमनापानी के रहने वाले दिव्यांग अभिषेक सोनी ने इंदौर में हो रहे भारत-न्यूजीलैंड वनडे क्रिकेट सीरीज का टिकट मांगा। अभिषेक ने वीडियो जारी कर कहा- मुख्यमंत्री जी प्रणाम, मेरा नाम अभिषेक सोनी है। भारत का मैच लाइव ग्राउंड पर देख सकूं। मुझे टिकट नहीं मिल पा रही है। मेरा निवेदन है कि मुझे टिकट करवा दीजिए। उज्जैन कलेक्टर के जरिए जैसे ही सीएम तक खबर पहुंची तो उन्होंने अभिषेक को इंदौर में चल रहे वन डे क्रिकेट मैच देखने के लिए टिकट की व्यवस्था कराई।पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *