एसआईआर को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। कोटा में भी ऐसे कई मामले सामने आए जिनमें वोटर्स के फॉर्म नंबर सात भरकर जमा करवा दिए गए, जबकि लोग सालों से वहीं रह रहे है। कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावर हो रही है। रविवार को कांग्रेस नेता विज्ञान नगर इलाके के संजय नगर में रहने वाले कुछ लोगों को लेकर विज्ञान नगर थाने पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों के फॉर्म नंबर सात भरकर बीजेपी के बूथ लेवल एजेंट ने जमा करवा दिए। उनके नाम जानकर काटने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता और वोटर्स ने विज्ञान नगर थाने कैसी है मुकेश मीना से मिलकर उन्हें परिवाद दिया। इस दौरान काफी देर तक कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच बहस होती रही। एसएचओ ने कहा रिटर्निंग ऑफिसर के पास दो शिकायत कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष राखी गौतम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता विज्ञान नगर थाने पहुंचे थे। 5 वोटर्स उनके साथ थे जिनके फॉर्म नंबर सात भरे गए। उन्होंने सीआई मुकेश मीना से मामले में बीजेपी के बूथ लेवल एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एजेंट्स जबरन फॉर्म भर रहे है और आपत्तियां लगा रहे है। इस पर सीआई ने कहा कि इस मामले में रिटर्निंग अधिकारी को शिकायत दें, इन मामलों की जांच वहां से होगी। इस पर कांग्रेस कर्ताओं ने कहा कि विज्ञान नगर इलाके के रहने वाले लोगों के नाम फर्जी तरीके से काटने की कोशिश हो रही है, इसमें पुलिस जांच क्यों नहीं करेगी। हालांकि बाद में पुलिस ने परिवाद लिया और जांच के लिए सक्षम अधिकारी को भेजने की बात कही। सालों से रह रहे है, मामले के कार्यवाही हो कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने बताया कि कांग्रेस विचारधारा के लोगों को टारगेट किया जा रहा है। बीजेपी के बूथ लेवल एजेंट और बीएलओ मिलकर लोगों के फॉर्म नंबर सात भर रहे है। संजय नगर के रहने वाले जर्रार हुसैन ने बताया कि सालों से वहां रह रहे है, वोट देते है, लेकिन अब अचानक से नाम काटने की साजिश की जा रही है। वहीं शाहनवाज ने बताया कि उन्हें भी इलाके में रहते 25 साल से ज्यादा हो गए, लेकिन कुछ लोग अब उन्हें टारगेट कर रहे है।


