वन वाटिका में जर्जर हुए खेल उपकरण:खेल सुविधाओं के अभाव में लौट रहे बच्चे, स्थानीय लोगों ने की नए झूलों की मांग

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रमुख पिकनिक स्थल वन विभाग की वन वाटिका में बच्चों के खेल उपकरण पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। लगभग सभी झूले टूटे या क्षतिग्रस्त हैं, जिससे बच्चों के लिए खेलना असुरक्षित हो गया है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग, जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हैं, यहां आते हैं लेकिन खेल सुविधाओं के अभाव में निराश लौट रहे हैं। वन वाटिका का निर्माण वर्ष 2014 के आसपास किया गया था। शुरुआती दौर में लगाए गए झूले बच्चों के आकर्षण का केंद्र थे। लेकिन सालों से रखरखाव और मरम्मत न होने के कारण अब वे अनुपयोगी हो गए हैं। दो साल पहले लगाए गए झूले भी टूट चुके हैं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने वन विभाग से मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन वाटिका में जल्द से जल्द नए और सुरक्षित झूले-खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *