मालियों का बास में हिंदू सम्मेलन आयोजित:वक्ताओं ने कहा – संगठित होकर भारत परम वैभव तक पहुंचेगा

मालियों का बास बस्ती में आज एक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन संरक्षक महेश्वरानंद गिरी, माजीसा धाम के गादीपति आचार्य रोहित महाराज और संत घुघर पंवार की मौजूदगी में हुआ। सम्मेलन में हिंदू समाज की समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता, कुटुंब प्रबोधन, धार्मिक स्थलों का संरक्षण और संस्कार क्षम पीढ़ी के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने इन विषयों को समाज और राष्ट्र की मजबूती के लिए आवश्यक बताया। मुख्य वक्ता मानसिंह राजपुरोहित ने अपने संबोधन में कहा कि जब-जब हिंदू समाज की संख्या घटी है, तब-तब देश का विभाजन हुआ है। उन्होंने एकजुट रहने पर जोर दिया। राजपुरोहित ने जनसंख्या को शक्ति बताते हुए कहा कि हिंदू धर्म की रक्षा के लिए संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर जनसंख्या को अपनी ताकत बनाना होगा। इस अवसर पर माली समाज अध्यक्ष रमनलाल माली, मातृशक्ति नखतू देवी एवं शांता देवी, विजय पठान, श्याम माली, जितेंद्र माली, भंवरलाल पालीवाल, किशन दवे, प्रेमशंकर पुरोहित, गौतम माली, रावल माली, गुड्डी माली, मीणा माली, सुशीला, सुशीला राजपुरोहित, जसराज माली, कंवरलाल माली, मदन लखुरिया, पूर्व पार्षद मुकेश माली और शैतान सिंह राजपुरोहित सहित कई नागरिक उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *