टोंक में सिलेंडर फटने से 15 मिनट पहले निकला मालिक:बोला- लोगों ने कहा धुआं निकल रहा है, जाने ही वाला था कि ब्लास्ट हुआ

मेहंदवास थाना की के हमीरपुर पंचायत मुख्यालय स्थित एक मकान के दूसरी मंजिल पर रखे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे सिकंदर के दस टुकड़े हो गए। मकान में दरारें आ गई। वहां रखे कपड़ों में आग लग गई। गनीमत यह रही कि उस समय मकान मालिक और उसका परिवार मकान के पास बाड़े में गया हुआ था। नहीं तो जनहानि हो जाती है। यह हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे का है। कमरे में आई दरार उधर इसकी सूचना मिलने के बाद मेहंदवास थाना पुलिस करीब आधा घंटे में पहुंची। लेकिन दमकल टोडारायसिंह नगरपालिका से एक घंटे बाद पहुंची । बाद में दमकल कर्मियों ने करीब दस मिनट में आग पर काबू बुझा दी। लेकिन जिस कमरे में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, उस कमरे जगह जगह दरारें आ गई। काफी नुकसान हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। इस मामले को लेकर मकान मालिक शंकर लाल बैरवा ने यह हादसा संभवत गैस रिसाव होने से हुआ है। उसने बताया कि मेरे माता पिता का निधन पहले ही हो चुका है। मैं अकेला रहता हूं, मैं आज सुबह खाना बनाकर और खाकर सुबह करीब पौने दस बजे बाहर निकला था। ऊपर जा रहा था इतने में धमाका हुआ मकान के नीचे के दुकान पर बैठा हुआ था। इस दौरान करीब 15- 20 मिनट बाद ही पहले तो धुआं उठा, उसके बारे में राहगीरों ने मुझे बताया कि दूसरी मंजिल के कमरे से धुआं निकल रहा है। मैं ऊपर जाने लगा ही था ब्लास्ट होने का धमाका हुआ। फिर आभास हुआ कि गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। फिर आग ज्यादा लग गई। आसपास लोग इकट्ठे हो गए। फिर पुलिस और दमकल को सूचना दी। फिर एक घंटे बाद पहुंची दमकल ने करीब दस मिनट में आग बुझाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *