दौसा पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर:अनाज मंडी में 7 दुकानों में चोरी की थी, 50 हजार बरामद, 5 अन्य वारदात भी स्वीकारी

दौसा पुलिस ने महवा अनाज मंडी में चोरी के मामले में गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। जिस पर जयपुर के चाकसू थाने में पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ था। जिसके कब्जे से चोरी के 50 हजार रुपए बरामद किए हैं। इस सम्बन्ध 29 दिसंबर 2024 को सुमन महाजन निवासी अनाज मंडी महवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 दिसंबर को अज्ञात व्यक्ति महवा अनाज मंडी की 7 दुकानों से नगदी चोरी कर ले गए। एसपी सागर राणा के निर्देश पर पुलिस 15 जनवरी 2026 को अनाज मंडी से चोरी के मामले में वांटेड आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू मीना को जरिए प्रोडक्शन वारंट जिला जेल दौसा से गिरफ्तार कर चोरी के 50 हजार रुपए बरामद किए है। घटनाक्रम में शामिल बाल अपचारी को पूर्व में निरुद्ध कर चोरी के 20 हजार रुपए बरामद किए जा चुके हैं। गिरफ्तार आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू मीणा पाली महवा का निवासी है। आरोपी ने जांच के दौरान बालाजी नगर महवा, गणपति इन्टरप्राईजेज आफिस महवा व चाकसू में 2 चोरी की वारदात सहित कुल 5 जगह चोरी की घटनाओ को अंजाम देना स्वीकार किया है। ऐसे में पुलिस टीम उससे पूछताछ में जुटी है, जिससे चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *