नीमच में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया की ओर से महिलाओं पर की गई अशोभनीय टिप्पणी का विरोध हुआ। रविवार को भाजपा महिला मोर्चा और कार्यकर्ताओं ने शहर के भारत माता चौराहा पर प्रदर्शन किया। उन्होंने विधायक बरैया का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की। महिला मोर्चा और कार्यकर्ताओं ने बरैया के खिलाफ की नारेबाजी प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने फूल सिंह बरैया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। भाजपा नेताओं ने कहा कि जो विधायक महिलाओं का सम्मान नहीं करते और उनके लिए ऐसी बयानबाजी करते हैं, उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। विधायक पद से इस्तीफा देने की मांग भाजपा ने मांग की है कि बरैया को तत्काल विधायक पद से इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही, कांग्रेस पार्टी को भी नैतिकता के आधार पर उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसे बयानों पर रोक नहीं लगी और कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इस पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन में विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, उपाध्यक्ष निलेश पाटीदार, आदित्य मालू, किरण शर्मा, हेमंत हरित, मेहर सिंह जाट, छाया जायसवाल, अनुज चौहान, मनीष शर्मा, मीना जायसवाल, सत्यनारायण गोयल, मनीष धाकड़, सतीश हास, दारा सिंह यादव, योगेश कवीश्वर और शशि कल्याणी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


