भरतपुर वन विभाग ने अवैध आरा मशीनों पर कार्रवाई करते हुए 15 मशीनों को सीज किया है। यह मशीन करीब 20 सालों से चल रही थी। मशीनों पर अवैध पेड़ों की कटाई की जाती थी। वन विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। हलैना और खेड़ली मोड़ इलाके में हुई कार्रवाई वन विभाग के रेंजर राजेश शर्मा ने बताया कि आज वन विभाग की टीम ने अवैध चल रही आरा मशीनों पर कार्रवाई की है। हलैना, खेड़ली मोड़, इलाके में कई अवैध आरा मशीन चलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पहले सभी मशीनों की रेकी करवाई गई। आज टीम ने सभी जगह छापे मारे। स्थानीय लोग ही चला रहे थे अवैध आरा मशीन मुख्य रूप से नत्थन गुर्जर, शिवराम गुर्जर, शिवराम गुर्जर निवासी झालाटाला, राजेंद्र लोहार, विष्णु जांगिड़, रामखिलाड़ी जांगिड़ निवासी बेवर, चंद्रभान जाट निवासी जहांपुर, मानसिंह निवासी हलैना, यह सभी लोग अवैध रूप से आरा मशीनों को चला रहे थे। सभी को मौके पर नोटिस दिया गया और आरा मशीनों को सीज कर दिया गया। हरे पेड़ों की होती थी मशीनों पर कटाई मौके से वन विभाग की टीम कई टन हरी लकड़ी जब्त की है। इन मशीनों से अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटाई होती थी। उस लड़की को महंगे दामों में बाजार में बेचा जाता था। इस कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया।


