खाटूश्यामजी मेले में अब 2 नहीं 3 एग्जिट एरिया होंगे:75 फीट ग्राउंड पर ओवरब्रिज बनेगा,रियलटाइम क्राउड मैनेजमेंट के लिए रींगस,मंडा तक CCTV कैमरे लगेंगे

फरवरी महीने में आयोजित होने वाले सीकर के खाटूश्यामजी वार्षिक फाल्गुनी मेले से पहले आज सीकर एसपी प्रवीण नायक ने खाटूश्यामजी पुलिस थाने में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की। इस मीटिंग में पुलिस ने कई निर्णय किए हैं। मेले में इस बार दो एग्जिट नहीं बल्कि तीन एग्जिट एरिया बनाएंगे। इस बार रियल टाइम क्राउड मैनेजमेंट के लिए सीसीटीवी कैमरे और ज्यादा लगेंगे। सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि आज की मीटिंग में एग्जिट एरिया बढ़ाने,75 फीट ग्राउंड के एंट्रेंस पर ओवरब्रिज बनाने जैसे कई निर्णय लिए गए हैं। अब पॉइंट्स में समझे क्या निर्णय हुए : 1.2 नहीं 3 एग्जिट एरिया : पिछले सालों में मेले के दौरान 2 एग्जिट एरिया होते थे। इनमें 4 लाइनों का एग्जिट कबूतर चौक की तरफ और 10 लाइनों का एग्जिट कला भवन की तरफ रहता था। लेकिन इस बार कला भवन की तरफ जाने वाली 10 लाइनों में से चार लाइनों को गुवाड़ चौक से निकाला जाएगा। क्योंकि पिछले मेलों के दौरान देखा गया कि एक साथ 10 लाइनों का एग्जिट होने की वजह से कई बार भगदड़ जैसे हालात बने थे। 2.75 फीट ग्राउंड के एंट्रेंस पर नया ओवरब्रिज : पिछले मेलों में देखा गया कि 40 फीट रास्ते से श्रद्धालुओं की लाइन 75 फीट ग्राउंड होते हुए मंदिर की तरफ आती थी। ऐसे में 75 फीट ग्राउंड पर यदि किसी को लाइन के दूसरी तरफ जाना रहता था तो उसके लिए कोई ऑप्शन नहीं था। लेकिन इस बार श्रद्धालुओं की लाइन के ऊपर से एक फ़ुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। 3. रियल टाइम क्राउड मैनेजमेंट के लिए मंडा,रींगस तक CCTV कैमरे लगेंगे: पिछले मेलों में देखा गया कि मेले के दौरान खाटू कस्बे और दर्शन मार्ग में तो करीब 400 से 500 सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाते थे। लेकिन पुलिस प्रशासन के पास खाटू की तरफ आने वाले क्राउड की रियल टाइम सटीक सूचना नहीं रहती थी। इसलिए अब निर्णय किया गया है कि खाटू की तरफ आने वाले मंडा और रींगस के रास्ते पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिससे कि पुलिस रियल टाइम क्राउड मैनेजमेंट के हिसाब से अपनी व्यवस्थाएं कर सके। 4. बैरिकेडिंग की हाइट बढ़ाई जाएगी : श्रद्धालुओं की लाइन में जो बैरिकेडिंग की जाती है इस बार उसकी हाइट को भी बढ़ाया जाएगा। जिससे कि कोई भी एक लाइन से दूसरी लाइन में जाने के लिए इन्हें पार ना करें। 5. नए पार्किंग स्पॉट तैयार करना : हर बार मेले में देखा जाता है कि एकादशी के दौरान भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि पार्किंग की बड़ी समस्या रहती है। ऐसे में इस बार नए पार्किंग स्पॉट तैयार करवाए जाएंगे। जिससे कि ट्रैफिक की किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। आज की मीटिंग में ASP डॉ तेजपाल सिंह, गिरधारी लाल शर्मा,DYSP राव आनंद कुमार,SHO पवन कुमार चौबे, ट्रैफिक इंचार्ज कृष्ण कुमार धनखड़ सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इन्होंने आज बाबा खाटूश्यामजी के दरबार में दर्शन भी किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *