चूपना-मोवाई के बीच स्कॉर्पियो-बाइक में भिड़ंत:टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग, नहीं मिले सवार

रविवार देर शाम चूपना और मोवाई के बीच एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक स्कॉर्पियो वाहन और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। सूचना मिलते ही कोटड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, जब टीम घटनास्थल पर पहुंची, तो स्कॉर्पियो और बाइक, दोनों में से किसी भी वाहन में कोई सवार मौजूद नहीं मिला। हादसे के बाद वाहन चालक और सवार कहां गए, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में आग कैसे लगी, यह भी जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि स्कॉर्पियो में कितने लोग सवार थे और बाइक पर कितने व्यक्ति थे। इस संबंध में आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक दोनों वाहनों को काफी नुकसान हो चुका था। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर व्यवस्था संभाली और मामले की जांच शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *