उदयपुर की डबोक थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने के मामले में मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हुकमसिंह ने बताया कि आरोपी राकेश पिता गंगाराम निवासी जटिया मोहल्ला, फतहनगर को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी से पूछताछ करते हुए आगे जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि दिसंबर 2025 को मामला फतहनगर थाने में दर्ज हुआ था, जिसकी जांच डबोक थानाधिकारी को सौंपी गई थी। थानाधिकारी हुकमसिंह ने बताया कि इस मामले में फतहनगर थाना पुलिस द्वारा पूर्व में आरोपी आशीष कुमार पिता मुकेश कुमार निवासी सलाउटिया भीलवाड़ा हाल निवासी इंटाली चौराहा को गिरफ्तार किया था। जिसके कब्जे से 226 ग्राम अफीम और 555 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। इससे पूछताछ में पता लगा कि इसने मादक पदार्थ राकेश पिता गंगाराम निवासी फतहनगर से खरीदा था। जिसके बाद बेचने वाले आरोपी राकेश की लगातार तलाशी जारी थी। जिसे अब गिरफ्तार कर लिया।


