प्रयागराज में जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) की तैयारी कर रहे छात्र ने सुसाइड कर लिया। उसका शव प्रेस के तार के फंदे से लटका मिला। मरने से पहले उसने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किया। इसमें वह रोते हुए कह रहा, “सॉरी पापा… अब मैं और नहीं पढ़ पाऊंगा।” घटना का पता उस वक्त चला, जब शनिवार सुबह 11 बजे छात्र अपने रूम से नहीं निकला। साथी छात्रों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फिर खिड़की से झांककर देखा तो कुलदीप विश्वकर्मा का शव लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला। 25 साल का कुलदीप हमीरपुर का रहने वाला था। वह एक साल से यहां रहकर तैयारी कर रहा था। पूरा मामला कर्नलगंज क्षेत्र के सलोरी का है। कुलदीप पर एग्जाम निकालने का प्रेशर था या किसी तरह का दबाव, इसकी पुलिस जांच कर रही है। छात्र के परिजन आज प्रयागराज पहुंचे। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। जानिए पूरा मामला… कुलदीप विश्वकर्मा सलोरी की बड़ी बगिया में किराए के कमरे में रहता था। वह अकेले ही रूम में रहता था। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह काफी देर तक कुलदीप अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। सुबह 11 बजे बगल में रहने वाले एक युवक ने उसके रूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद युवक ने खिड़की से अंदर झांककर देखा। कमरे के अंदर कुलदीप पंखे से लटका दिखा। इसके बाद तुरंत युवक ने आसपास रहने वाले छात्रों को जानकारी दी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। पुलिस ने लोगों की मदद से छात्र कुलदीप के शव को फंदे से नीचे उतारा और नजदीकी अस्पताल लेकर गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोबाइल में 1 मिनट का वीडियो मिला कुलदीप के फोन में लॉक नहीं लगा था। पुलिस ने जब मोबाइल चेक किया तो उसमें 1 मिनट का एक वीडियो मिला। वीडियो में कुलदीप भावुक होकर अपने माता-पिता से रोते हुए माफी मांग रहा है। पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस से वीडियो किसी से भी शेयर न करने की बात कही है। कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया- कुलदीप ने प्रेस के तार से फंदा लगाया। शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है, उनके पहुंचने के बाद रविवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। —————————— ये पढ़ें – गर्लफ्रेंड को मारने के लिए MP से UP लाया:रास्ते में तवा खरीदा, ताकि शक न हो, उसी से पीट-पीटकर मार डाला प्रयागराज के करीब शंकरगढ़ में 27 दिसंबर को एक महिला की लाश मिली। चेहरे और गर्दन पर गहरे जख्म थे और साफ था कि उसकी हत्या की गई। 18 दिन बाद पुलिस को पता चला कि महिला मध्य प्रदेश की रहने वाली है। जिस ननदोई के साथ महिला लिव इन में थी, उसने ही बेरहमी से मर्डर कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर…


