प. बंगाल और पंजाब में हो रही है लोकतंत्र की हत्या : राठौड़

जयपुर/पाली | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पाली प्रवास के दौरान कहा कि पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार और पंजाब की आप सरकार लोकतंत्र, प्रशासनिक ईमानदारी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने का काम कर रही है। आज टीएमसी मतलब तुष्टिकरण, माफिया एवं गुंडाराज और क्राइम कल्चर बन गया है। उन्होंने कहा कि जहां एसआईआर की सुनवाई के दौरान भीड़ ने कार्यालय में आगजनी की और मशीनों को क्षतिग्रस्त किया। यह स्पष्ट रूप से लोकतंत्र की हत्या ही है। टीएमसी फर्जी आईडी रैकेट और घुसपैठियों के सहारे चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग की पारदर्शी प्रक्रिया को बाधित कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *