व्यवस्था में बदलाव नहीं, कांग्रेस ने बुलेटिन पढ़ा ही नहीं : देवनानी

27 को सर्वदलीय बैठक विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि 27 जनवरी को दोपहर 3 बजे उनके चेंबर में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। उन्होंने सभी दलों और सदस्यों से अपील की कि वे बैठक में आकर सदन को बेहतर तरीके से चलाने के लिए अपने सुझाव दें। जयपुर | विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत समेत कई कांग्रेसी नेताओं पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र से पहले जारी दिशा-निर्देशों को लेकर जानबूझकर भ्रम फैलाया जा रहा है और यह दिखाने की कोशिश हो रही है कि विधानसभा में पहली बार कुछ नया हो रहा है, जबकि हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। उन्होंने कहा कि वे उनका सम्मान करते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने सत्र से पहले जारी बुलेटिन को ठीक से पढ़ा ही नहीं। लोकतंत्र का गला घोंटने जैसे आरोप लगाना गंभीर बात है, लेकिन लोकतंत्र को कैसे नुकसान पहुंचाया जाता है, यह गहलोत ज्यादा बेहतर जानते होंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने साफ किया कि जिस बुलेटिन पर आज सवाल उठाए जा रहे हैं, वह कोई नया नहीं है। वो साल 2020 का बुलेटिन है। उन्होंने बुलेटिन संख्या 26 का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें भी यही शर्तें थीं जैसे बहुत लंबे प्रश्न नहीं होंगे और पांच साल से ज्यादा पुरानी जानकारी नहीं मांगी जाएगी। देवनानी ने सवाल उठाया कि अगर यह बुलेटिन 2020 से लागू है, तो फिर 2026 में आकर इसे मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है?

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *