सीएम ने किया क्रेडाई राज. के पोस्टर का विमोचन

जयपुर | क्रेडाई राजस्थान की ओर से नवगठित क्रेडाई राजस्थान फाउंडेशन के पोस्टर का विमोचन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर क्रेडाई राजस्थान के सचिव आशीष अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को फाउंडेशन की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्रेडाई राजस्थान बिल्डर्स का एक प्रमुख संगठन है, जो आवास निर्माण के साथ सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय है। मुख्यमंत्री ने फाउंडेशन की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर चेयरमैन अनुराग शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष रचित अग्रवाल सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *