सौगात: शहर को जल्द मिलेंगे दो सर्वसुविधायुक्त सामाजिक भवन

खरगोन| सकल क्षत्रिय माली समाज का पहला युवक-युवती परिचय सम्मेलन सीता मंगल भवन में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा से संग्रहित शुभमंगल परिचय से परिणय स्मारिका का विमोचन किया। विधायक पाटीदार ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता बढ़ाने के साथ विकास और उन्नति की दिशा में मदद करते हैं। उन्होंने बताया कि शहर में नवग्रह कॉरिडोर और किला मैदान परिसर में गीता भवन के रूप में दो बड़े सार्वजनिक भवन निर्माणाधीन हैं, जो जल्द समाज को समर्पित किए जाएंगे। ये भवन सामाजिक सुरक्षा, पारिवारिक मेलजोल और संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम होंगे। सम्मेलन में 101 युवक-युवतियों ने मंच पर आकर अपना और परिवार का परिचय दिया। समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन और प्रदेशभर के समाजजन उपस्थित रहे। इस अवसर समाज के कैलाश माली, गणपति जाधव, सुरेश सोलंकी, किशोर पुजारी, किशोर परमार, प्रताप चौहान, आत्माराम चौहान तथा सकल माली समाज के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। समाज के वरिष्ठजन बाबूलाल राठौर व शिवराम राठौर ने भी समाज को मार्गदर्शन प्रदान किया। सकल अध्यक्ष हेमराज सोलंकी ने स्वागत भाषण दिया। समाज के निेतेश मुछाल, संतोष आलीवाल ने बताया कि सम्मेलन में सगरवंशी माली समाज के चारों तड़ो के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *