खरगोन| तीन दिनों से गुम दामखेड़ा कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाली युवती को पुलिस और परिजनों ने बैंक कॉलोनी से तलाश लिया। मेनगांव थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया युवती के परिजनों ने तीन पहले थाने पर गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। इसके बाद रविवार को सूचना मिलने पर पुलिस बैंक कॉलोनी से तलाश कर थाने ले आई है। मामले में परिजनों और युवती के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान रविवार शाम को बैंक कॉलोनी में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।


