दिनेश कुमार सैनी (डीके) का आकस्मिक निधन

जयपुर | दैनिक भास्कर के फोटो जर्नलिस्ट दिनेश कुमार सैनी (डीके) निवासी शास्त्री नगर का 18 जनवरी को आकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने पिछले 20 वर्षों में शहर के कई राज्य और राष्ट्र स्तरीय समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वे पिंकसिटी प्रेस क्लब जयपुर की वर्तमान कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे। उनके अचानक निधन से पत्रकारिता जगत और परिवार में शोक की लहर है। उनकी तीये की बैठक मंगलवार, 20 जनवरी को शाम 4 से 5 बजे तक शास्त्री नगर स्थित पानी की टंकी सर्किल पर रखी गई है। उनके परिवार में उनकी मां संतोष देवी, पत्नी गीता देवी और तीन पुत्रियां मन्नू, परी और सही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *