ग्रामीण भारत के विकास की गारंटी बनेगा वीबी-जी राम-जी : भाजपा

भास्कर न्यूज|टोंक विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी-जी राम-जी) कानून को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच भाजपा ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। टोंक में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अजीत सिंह मेहता व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा की कमियों को दूर करते हुए विकसित भारत–जी राम जी कानून लागू किया है। नए रोजगार गारंटी कानून के तहत ग्रामीण गरीब मजदूरों को अब 100 की बजाय 125 दिन का रोजगार मिलेगा। सरकार ने व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाते हुए भ्रष्टाचार की किसी भी गुंजाइश को समाप्त कर दिया है। जिलाध्यक्ष ने जनता से भ्रामक प्रचार से बचने की अपील की। उन्होंने यूपीए सरकार के समय शुरु हुई मनरेगा योजना को भ्रष्टाचार, खराब संपति सृजन और दलालों का जरिया बताते कहा कि यह अव्यवस्थित निर्माण की योजना बन कर रही गई थी। नरेगा में नौजवानों से गड्डा खुदवाकर उनके स्वर्णिम भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए चौहान ने सवाल उठाया कि भगवान राम के नाम से कांग्रेस को आखिर क्या दिक्कत है। पूर्व विधायक अजित सिंह मेहता ने कहा कि योजना का लक्ष्य ग्रामीण भारत का स्वर्णिम विकास करना है। वीबी-जी-राम-जी योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के विजन को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। जिसका उद्देश्य ग्रामीण रोजगार को केवल कल्याण योजना के रूप में नहीं, बल्कि विकास से जुड़ी गारंटी के रूप में स्थापित करना है, ताकि यह विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप हो। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर, पूर्व प्रधान ममता जाट, शीला मीणा, जगदीश गुर्जर, खेमराज मीणा, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, बलवंत मराठा, आरव सिसोदिया, शंभू शर्मा, पार्षद मनीष सिसोदिया, राजेश मंगल आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *