25 को नर्मदा जयंती पर करेंगे महाआरती

बड़वानी | नर्मदा जयंती पर 25 जनवरी को मकर वाहिनी आरती समिति व नर्मदा सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रोहिणी तीर्थ राजघाट पर मां नर्मदा के जल के समक्ष महाआरती का आयोजन किया जाएगा। रेवा कुंड से शाम 5 बजे पालकी यात्रा धूमधाम के साथ निकलेगी। शाम 6:30 बजे 111 दीपकों के साथ महाआरती कर महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। मकर वाहिनी आरती समिति वर्ष 2006 से निरंतर संचालित है। विगत 21 वर्षों से प्रतिदिन संध्या आरती का आयोजन करती आ रही है। समिति अध्यक्ष नरेश जायसवाल व सदस्य संतोष सेन ने सभी भक्तों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *